सैयद सरवां, कौशांबी, प्रयागराज – समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जामिआ मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने जामिआ आरिफ़िया में NIOS से मान्यता प्राप्त नए अक्रेडिटेड इंस्टिट्यूट (AI-M38388) का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन मदरसा छात्रों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल है।
सभा को संबोधित करते हुए प्रो. आसिफ ने मदरसा छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा, “यह पहल शैक्षिक अंतर को कम करेगी और पारंपरिक रूप से औपचारिक शिक्षा प्रणाली से बाहर रहने वाले छात्रों के लिए सीखने और रोजगार के नए रास्ते खोलेगी।”
प्रोफेसर साहब ने जामिआ आरिफ़िया के नव-प्रवेशित छात्रों से संवाद भी किया और उन्हें शिक्षा के प्रति समग्र एवं प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
यह विकास मदरसा छात्रों को आज के शैक्षिक और व्यावसायिक परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक कौशल और ज्ञान से सशक्त बनाने में एक निर्णायक भूमिका निभाने की उम्मीद है
Leave your comment