Donate Now
जशने यौमे ग़ज़ाली में कामयाब विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और शील्ड से सम्मानित किया गया

जशने यौमे ग़ज़ाली में कामयाब विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और शील्ड से सम्मानित किया गया

जामिया आरिफ़िया सैयद सरावां में 14 जनवरी से 18 जनवरी तक '' जशने यौमे ग़ज़ाली '' के अवसर पर छात्रों के विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक कार्यक्रम में सफल छात्रों को जामिया आरिफिया के बानी और सरपरस्त दाइये इस्लाम शेख अबू सईद शाह एहसान अल्लाह मुहम्मदी के हाथों प्रमाणपत्र और शील्ड से सम्मानित गया। जमीयत अल तालबा की ओर से हर साल आयोजित होने वाले इस गजाली डे के कार्यक्रम में लगभग 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया

20 / जनवरी को हज़रत शेख अब्दुल क़ादिर जिलानी व महबूब इलाही ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया के उर्स के मौके पर प्रथम, सेकेंड और थर्ड स्थान पर पुरस्कार पाने वालों के नाम ये हैं याद कुरान मुक़ाबला में शायान अंसारी (हिफ्ज़), मोहम्मद उमर (हिफ्ज़), अब्दुल करीम (हिफ्ज़) ने प्रथम, सेकेंड और थर्ड स्थान प्राप्त किए। इसी तरह तजवीद और क़िरत में मुहम्मद अनस (सानिया), मोहम्मद इब्राहिम (उला), अमीर खुसरो (सानिया) ने इनाम हासिल किए, उर्दू मक़ाला निगारी में तबरेज़ आलम (खामसह), जुबैर अहमद (राबिया), अख्तर अली (सीबया)। अंग्रेजी भाषण मुक़ाबला में आदिल खान (सानिया), नूर आला मुस्ताक़ीम (सालिसा), आता करीम (सानिया) . हिफज़े हदीस मुक़ाबला में मोहम्मद फ़ाएक़ रजा (सानिया), अयाज अहमद (उला), मोहम्मद रईस (सानिया)।  मुक़ाबला ए नाहव वा सर्फ में शहवेज़ (सालिसा), अशरफ अली (सानिया), मोहम्मद आरीज़ (सालिसा), शाहनवाज़ (सानिया), अकरम रज़ा (सालिसा)। मुकम्मल होफज़े क़ुरान में मोहम्मद असद रजा (हिफ्ज़) मतलूब रजा (खामसह), मोहम्मद अनवर (उला)। जनरल नालेज में अहमद रजा (राबिया), नासिर कलीम (राबिया), मोहम्मद शाहनवाज़ (सानिया)।  अरबी भाषण मुक़ाबला में निजामुद्दीन (सानिया), सोहेल खान (सालिसा), सैयद आबिद नियाज़ी (सालिसा)। उर्दू मक़ला निगारी में गुलाम गौस (सालिसा), कौनैन आर्फ़ी (सालिसा), मोहम्मद गजाली (सानिया)। अँग्रेज़ी तक़रीर में मोहम्मद तारिक रजा (खामसह), वसीम अकरम (राबिया), मोहम्मद अख्तर अली (साबिह)। उर्दू तक़रीर में मोहम्मद सरफराज (उला), निजामुद्दीन (सानिया), मोहम्मद कौसर (सानिया)। अरबी तक़रीर में इरशाद आलम (खामसह), वसीम अकरम (राबिया), शाह आलम (खामसह)। उर्दू तक़रीर में शाह आलम (खामसह), दिलनवाज़ अहमद (राबिया), जाहिद रजा (राबिया)। मुबाहिसा में अख्तर अली (साबिह), मुफ्ती शाहिद रज़ा नज़मी (दावा) गुलाम याज़दानी (समीना) ने पुरस्कार प्राप्त किए।


जमीयत अल तलबा के निगरान मौलाना मक़सूद अहमद को दाइये इस्लाम ने अपने हाथों से सम्मानित किया और जमीयत अल तलबा के अमीर मौलाना क़ुरैश हनफ़ी ने विद्यार्थियों की जानिब से दाइये इस्लाम को गिफ्ट पेश किया

इल्मी और तहक़ीक़ी खिदमात पर मौलाना ज़ियाउर्रहमान अलीमी को जमीयत अल तलबा की जानिब से अल आरिफ अवार्ड पेश किया गया साथ ही जामिया अरिफिया के प्रिंसिपल मौलाना इमरान हबीबी दाइये इस्लाम के हाथों सम्मानित किये गए

Ad Image