Donate Now
नबियन के सुल्तान मुहम्मद

नबियन के सुल्तान मुहम्मद

नबियन के सुल्तान मुहम्मद
आप हैं आलिशान मुहम्मद

एक नजर हम दुखियारण पर
आप हैं किरपा निधान मुहम्मद

बांह गहे की लाज तुम्हीं को
मैं हूँ बहुत नादान मुहम्मद

तन मन धन और जोबन से हूँ
आप पे मैं क़ुर्बान मुहम्मद

जब से भई सतगुरु की किरपा
हिर्दय बीच समान मुहम्मद

हे रे सखी सतगुरु की सूरत
जैसे आनुमान मुहम्मद

रूप अनूप से जान परत है
आप ही हैं क़ुरान मुहम्मद

कहत सईदा सीस नवा के
तोरी बड़ी है शान मुहम्मद
Ad Image